Last Updated:
Ghazipur Railway News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बनारस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. रेलवे ने तीन मेमू ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. अलग-अलग तारीखों से लागू होने वाले इन बदलावों के कारण यात्रियों को अब अपनी यात्रा की योजना नई समय सारिणी के अनुसार बनानी होगी.
मेमू ट्रेन समय बदलाव
गाजीपुर: रेलवे से सफर करने वाले उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता दो देखते हुए तीन मेमू ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. संशोधित समय सारिणी के अनुसार, जौनपुर-गाजीपुर, गाजीपुर-दिलदारनगर और प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया गया है. अलग-अलग तारीखों से लागू होने वाले इन बदलावों के कारण यात्रियों को अब अपनी यात्रा की योजना नई समय सारिणी के अनुसार बनानी होगी.
रोजाना नौकरी, पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों के सिलसिले में इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को नई टाइमिंग का ध्यान रखना होगा. रेलवे प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जौनपुर-गाजीपुर मेमू ट्रेन संख्या 65102 के गाजीपुर स्टेशन पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है. यह ट्रेन पहले सुबह 11:45 बजे गाजीपुर पहुंचती थी, लेकिन अब एक दिसंबर से सुबह 11:50 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन के गाजीपुर पहुंचने के समय में पांच मिनट की बढ़ोतरी की गई है.
गाजीपुर-दिलदारनगर ट्रेन के समय में बदलाव
इसी तरह गाजीपुर-दिलदारनगर मेमू ट्रेन संख्या 65103 के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है. यह ट्रेन पहले दोपहर 12 बजे गाजीपुर से रवाना होती थी, लेकिन तीन दिसंबर से इसका नया प्रस्थान समय सुबह 11:45 बजे निर्धारित किया गया है. अब यह ट्रेन पहले की तुलना में 15 मिनट पहले रवाना होगी.
रामबाग-बनारस मेमू ट्रेन के समय में बदलाव
वहीं, प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू ट्रेन संख्या 65114 की समय सारिणी में भी बदलाव हुआ है. यह बदलाव 30 नवंबर से लागू होगा. नई समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन प्रयागराज रामबाग स्टेशन से सुबह 9:35 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:45 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी. इस दौरान ट्रेन का ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर आगमन सुबह 10:52 बजे और माधोसिंह स्टेशन पर आगमन सुबह 11:28 बजे निर्धारित किया गया है.
रेलवे की ओर से तीनों ट्रेनों के समय में किए गए बदलाव अलग-अलग तारीखों से प्रभावी होंगे. ऐसे में यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन का संशोधित समय जरूर जांच लें.

