{“_id”:”6b0bba1a7487b0ab3a002bd1″,”slug”:”samajwadi-party-issues-three-line-whip-to-all-lok-sabha-mps-orders-attendance-from-nov-30-to-dec-3-2026-11-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सपा ने जारी किया व्हिप: अखिलेश यादव के सांसद करेंगे परिसीमन बिल का विरोध,सांसदों को दिया ये कड़ा निर्देश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अखिलेश यादव।
– फोटो : यूट्यूब
विस्तार
लोकसभा में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने पार्टी के सांसदों के लिए एक थ्री-लाइन व्हिप जारी किया है। इसके माध्यम से पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों को सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया गया है। पार्टी नेतृत्व ने सभी सांसदों को सदन की कार्यवाही के दौरान अपनी सीट पर मौजूद रहने को कहा है।
यह व्हिप तीस नवंबर से तीन दिसंबर तक की अवधि के लिए लागू रहेगा। इस दौरान संसद के दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण विधेयक पटल पर रखे जाने की संभावना है। पार्टी ने अपने सभी सांसदों को निर्देश दिया है कि वे सदन में इन विधेयकों का पुरजोर विरोध करें। किसी भी सांसद की सदन में अनुपस्थिति को पार्टी अनुशासनहीनता के रूप में देखा जाएगा।

