विवाहिता से दुष्कर्म के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके पति, ससुराल समेत मोहल्लेवालों को आरोपी ने भेज दिया। विवाहिता की तहरीर पर रक्सा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।




पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उसकी दोस्ती कोतवाली के कसाई मंडी निवासी नवाब कुरैशी से हुई थी। उसका पिता आजाद कुरैशी मछली का कारोबारी है। नवाब ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का वादा किया था। युवती के विवाहित होने का पता चलने पर उसने नवाब से दूरी बना ली। परिजनों की रजामंदी से उसने शादी कर ली। इसके बावजूद नवाब उसे फोन कॉल करके परेशान करता रहा। उसके मायके आने पर नवाब ने आखिरी बार मिलने की गुजारिश की। उसकी बातों में आकर 23 मार्च को वह उससे मिलने एडीएस हेवन नामक रेस्टोरेंट पहुंची। आरोप है नवाब ने पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो एवं फोटो बना लिया। दोबारा न मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि कुछ दिनों बाद वह उसे फिर बुलाने लगा। उसके मना करने पर व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर उसके उसके पति, ससुरालियों एवं क्षेत्रवासियों को जोड़ा और उसका अश्लील वीडियो ग्रुप में भेजकर बदनाम कर दिया। ससुरालजनों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आईजी के पास पहुंचकर गुहार लगाई। सीओ रामवीर सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें