शहरवासियों के लिए इंदौर और उधना का सफर अब आसान होगा। रेलवे ने इन गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है जो गोविंदपुरी होकर जाएंगी। यात्री रविवार से इनमें आरक्षण ले सकते हैं। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। सूबेदारगंज-इंदौर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 04169 सूबेदारगंज से 15 जून से 28 सितंबर तक चलेगी।
यह हर शुक्रवार व सोमवार को उपलब्ध होगी। ट्रेन 04170 इंदौर से 16 जून से 29 सितंबर तक संचालित होगी। यह हर शनिवार और मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन सूबेदारगंज से सुबह पांच बजे चलकर गोविंदपुरी सुबह 08:20 बजे पहुंचेगी। यहां से 08:25 बजे रवाना होकर अगली सुबह 04:55 बजे इंदौर पहुंचेगी।
प्रयागराज-उधना विशेष ट्रेन 04105 प्रयागराज से 11 जून से 30 जुलाई तक चलेगी। यह हर गुरुवार व रविवार को उपलब्ध होगी। ट्रेन 04106 उधना से 12 जून से 31 जुलाई तक संचालित होगी। यह हर शुक्रवार व सोमवार को चलेगी। यह प्रयागराज से शाम सात बजे चलकर गोविंदपुरी होते हुए उधना पहुंचेगी।