
सांकेतिक
– फोटो : सांकेतिक
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6adf3d0747efb5158609d27c”,”slug”:”two-people-injured-after-truck-collided-with-container-and-plunged-into-20-foot-deep-ditch-in-jhansi-2026-10-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झांसी-ललितपुर हाईवे पर भीषण हादसा: कंटेनर से टकराकर 20 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोग गंभीर रूप से घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक
– फोटो : सांकेतिक
झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर सोमवार तड़के डोंगरी पुलिस चौकी के पास रेफ्रिजरेटर लदे कंटेनर और कांच की बोतलों से भरे ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कंटेनर डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गया, जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कंटेनर चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।
आगरा के फतेहाबाद निवासी राकेश सिंह (38) पुत्र रणबीर सिंह अपने साथी शैलेंद्र (28) पुत्र हरिशंकर के साथ कांच की बोतलें लेकर हैदराबाद से दिल्ली जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब पांच बजे डोंगरी पुलिस चौकी के पास आगे चल रहे कंटेनर के सामने अचानक आवारा जानवर आ गया। उसे बचाने के लिए हरियाणा निवासी कंटेनर चालक राहुल (29) पुत्र हजारी ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रहा ट्रक कंटेनर से टकरा गया।
टक्कर के बाद कंटेनर डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गया, जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में पलट गया। हादसे में शैलेंद्र ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से ट्रक को काटकर शैलेंद्र को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी उदय सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।