जयमाल से पहले युवक की दूसरी शादी होने का पता चलते ही युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। मामला कोतवाली तक पहुंचा। दोनों पक्षों में चार घंटे चली पंचायत के बाद भी बरात बिना दुल्हन लौट गई। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हरदोई के संडीला से मंगलवार को बरात आई थी। होने वाली दुल्हन के पिता ने बताया कि तिलक के दौरान उन्होंने नकदी और बाइक दी थी लेकिन वर पक्ष कार की मांग करने लगा।




किसी तरह मामला शांत हुआ और आगे की रस्में पूरी करने की तैयारियों के बीच युवक की यह दूसरी शादी होने की बात पता चली तो बेटी ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। करीब चार घंटे बाद भी दोनों पक्षों में बात नहीं बनी तो बरात लौट गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *