जौनपुर-औड़िहार रेल मार्ग पर एक ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय इरफान हुसैन की मौत हो गई। यह हादसा केराकत कोतवाली क्षेत्र के अतरौरा गांव के पास हुआ।
.
मुख्तार हुसैन के बेटे इरफान हुसैन किसी काम से जाते समय रेल मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर केराकत कोतवाली प्रभारी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।
