दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को भारतीय रेलवे बड़ी सौगात दी है। देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और देश की राजधानी नई दिल्ली के बीच पटरियों पर दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 31 अक्तूबर को वाराणसी से इस अत्याधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में संबंधित जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 27421 रात 8:50 बजे रवाना होगी। यह रात 10:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन रात 10:40 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन रात 12:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। इस तरह यात्रियों को रात में सफर करने के बाद सुबह दिल्ली पहुंचने की सुविधा मिलेगी।








स्टेशनआगमनप्रस्थान
वाराणसी जंक्शन—08:50 pm
प्रयागराज जंक्शन10:35 pm10:40 pm
कानपुर सेंट्रल12:40 am12:45 am
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन06:10 am—

वापसी में क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नंबर 27422 होगा। प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक, यह ट्रेन रात 9:40 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। यह रात 02:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन रात 02:50 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 5:05 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना होगी और सुबह 7:10 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।








स्टेशनआगमनप्रस्थान
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन—09:40 pm
कानपुर सेंट्रल02:45 am02:50 am
प्रयागराज जंक्शन05:05 am05:10 am
वाराणसी जंक्शन07:10 am—

सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन

प्रस्तावित योजना के अनुसार, दिल्ली-बनारस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। शनिवार को इसका परिचालन नहीं होगा। हालांकि, नियमित सेवा शुरू होने से पहले रेलवे की ओर से समय-सारिणी और अन्य परिचालन संबंधी जानकारी की अंतिम घोषणा की जानी बाकी है।

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। रात में सफर करने और सुबह गंतव्य पर पहुंचने की सुविधा से यात्रियों का समय बच सकता है। खासकर नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कामों से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए यह ट्रेन उपयोगी साबित हो सकती है। यात्रियों को टिकट बुकिंग, किराये और नियमित परिचालन की तारीख से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए रेलवे की घोषणा का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें- श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का बदला समय, रेलवे ने जारी किया नया टाइमटेबल

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link