40 प्रश्नों में दर्ज होगी परिवार के प्रत्येक सदस्य की जानकारी

जिलाधिकारी ने बताया कि जनसंख्या गणना के अंतर्गत निर्धारित प्रश्नावली में कुल 40 प्रश्न शामिल हैं। इनमें परिवार के प्रत्येक सदस्य का नाम, आयु, लिंग, जन्मतिथि, जन्मस्थान, वैवाहिक स्थिति, परिवार के मुखिया से संबंध, धर्म, मातृभाषा एवं अन्य भाषाओं की जानकारी, शैक्षिक योग्यता, साक्षरता, विद्यालय अथवा शिक्षण संस्थान में उपस्थिति, रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी गतिविधियों तथा कार्य की प्रकृति से संबंधित विवरण संकलित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त जन्मस्थान एवं वर्तमान निवास स्थान, पूर्व निवास, प्रवासन के कारण, दिव्यांगता संबंधी विवरण, महिलाओं से संबंधित निर्धारित जनसांख्यिकीय जानकारी तथा बैंकिंग सुविधाओं तक पहुंच जैसे विषय भी प्रश्नावली में शामिल हैं। इन जानकारियों से जनसंख्या की संरचना, शिक्षा, रोजगार, प्रवासन एवं अन्य सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों का समग्र आकलन किया जा सकेगा।



Source link

अभी अभी की खबरें