फिरोजाबाद में बुधवार को एक युवक तहसील की छत से कूद गया। वह नीचे खड़ी एक वकील की बोलेरो पर जा गिरा। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। SDM ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

.

युवक का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी के साथ तहसील पहुंचा था। वह SDM से मिलना चाहता था, लेकिन SDM के तहसील में मौजूद नहीं होने पर वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने तहसील की छत से छलांग लगा दी।

बताया जा रहा है कि 10 सितंबर को भी युवक अपनी मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया था। वह करीब दो घंटे तक टावर पर रहा था। उस समय SDM ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे नीचे उतरवाया था।

शनिवार को युवक ने संपूर्ण समाधान दिवस में DM से भी जमीन विवाद की शिकायत की थी। मंगलवार को शिकायत की जांच के लिए अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची थी। युवक कार्रवाई से संतुष्ट नहीं था। मामला जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर जसराना तहसील परिसर का है।

तहसील परिसर की छत से युवक कूद गया। नीचे गाड़ी खड़ी होने से उसकी जान बच गई।

तहसील परिसर की छत से युवक कूद गया। नीचे गाड़ी खड़ी होने से उसकी जान बच गई।

5 बीघा जमीन को लेकर चल रहा विवाद

सिरोला गांव का रहने वाला विकास कुमार (45) खेती करता है। उसके पिता श्रीचंद्र ने 1984 में नगला कोसानी में 48 बीघा जमीन खरीदी थी। यह जमीन खुशहाली गांव के रहने वाले महताब सिंह के परिवार की थी। इसी 48 बीघा जमीन में से 5 बीघा को लेकर विकास और महताब के बीच विवाद चल रहा है।

विकास का दावा है कि यह जमीन उसकी है। वहीं, महताब का कहना है कि उसके पूर्वजों ने यह जमीन बेची ही नहीं थी। विकास ने इस मामले में हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। आरोप है कि इसके बावजूद महताब जमीन पर खेती कर रहा है।

युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

समाधान दिवस में DM से की थी शिकायत

शनिवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस लगा था। DM संतोष कुमार शर्मा लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। विकास ने भी जमीन विवाद को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। DM ने मामले की जांच के निर्देश दिए।

मंगलवार को SDM ऋषभ पुंडीर, CO प्रेम प्रकाश, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने दोनों पक्षों से जानकारी लेने के साथ जमीन से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी देखे।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे विकास पत्नी शिवानी के साथ तहसील पहुंचा। उस समय SDM ऋषभ पुंडीर वहां मौजूद नहीं थे। विकास उनसे मिलने की जिद करने लगा। तहसीलदार अनुराग दुबे ने उसे कुछ देर में SDM के आने की बात कही।

विकास 10 सितंबर को भी टावर पर भी चढ़ चुका है।

विकास 10 सितंबर को भी टावर पर भी चढ़ चुका है।

तहसील परिसर में खड़ी गाड़ी पर गिरा

SDM के न मिलने से विकास नाराज हो गया। वह सीढ़ियों से तहसील की पहली मंजिल पर पहुंचा और वहां से कूद गया। तहसील परिसर में कई गाड़ियां खड़ी थीं। विकास सीधे वकील सत्यपाल सिंह यादव की बोलेरो पर जा गिरा। उसके गिरते ही मौके पर भीड़ जुट गई। तहसील में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी वहां पहुंच गए।

SDM भी तुरंत मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से विकास को सीएचसी जसराना भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

DM संतोष कुमार शर्मा ने बताया-

QuoteImage

मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। कल SDM-CO युवक के घर गए थे। मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। ADM कल्पना जायसवाल को मामले की जांच दी गई है। उनकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage

——————

यह खबर भी पढ़ें…

पति को सांप डसवाने वाली रविता हत्या की दोषी:मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर सोते वक्त गला घोटा, फिर बिस्तर पर सांप छोड़ा था

मेरठ में पति की हत्या के मामले में रविता और उसके प्रेमी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना कि दोनों ने मिलकर अमित कश्यप की हत्या की थी। कोर्ट 16 अक्टूबर को दोनों को सजा सुनाएगी। घटना के 538 दिन बाद 16 तारीखों में 12 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने यह फैसला लिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link