अमांपुर। गांव समसपुर डेंगरी से भरतपुर तक नवनिर्मित सड़क मार्ग का शनिवार को विधायक हरिओम वर्मा ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। नए मार्ग के शुरू होने से आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। सड़क निर्माण से गांवों के बीच संपर्क बेहतर होने के साथ किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी। वहीं विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने और आम नागरिकों को रोजमर्रा के कार्यों में भी सहूलियत मिलेगी। बेहतर सड़क सुविधा से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस दौरान ग्रामीण विकास को गति देने और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद




Source link