फतेहपुर जिले के मलवां विकासखंड के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटा दिया है। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडे की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
.
जानकारी के अनुसार, मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत प्रवीण कुमार पांडे ने जिला प्रशासन से की थी।
जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। बृहस्पतिवार को बिंदकी के तहसीलदार धीरज त्रिपाठी, कानूनगो अरविंद सिंह, लेखपाल अतुल कुमार, मलवां थाना अध्यक्ष राम शंकर सरोज और सौंरा चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
यहां गाटा संख्या 561 में बंजर और तालाब की जमीन पर करीब 15 फीट हिस्से में अवैध अतिक्रमण पाया गया। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से इस कब्जे को ढहा दिया।

