{“_id”:”6b0b41b68ed96e5b3400b9e8″,”slug”:”new-branch-of-bank-of-maharashtra-opened-in-indiranagar-lucknow-news-c-13-1-lko1028-2029495-2026-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: इंदिरानगर में खुली बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इंदिरानगर में खुली बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा
लखनऊ। इंदिरानगर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को अब बैंकिंग सेवाओं के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने शुक्रवार को इंदिरानगर में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि विशेष सचिव (आईएएस) रविंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर बैंक के लखनऊ अंचल के अंचल प्रबंधक अमित गोयल और इंदिरानगर शाखा के प्रबंधक अक्षय कुमार सिंह समेत बैंक के अन्य अधिकारी और गणमान्य ग्राहक मौजूद रहे। नई शाखा खुलने के साथ ही लखनऊ शहर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखाओं की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। वहीं, लखनऊ अंचल में 62, उत्तर प्रदेश में 176 और देशभर में बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 2879 हो गई है। बैंक अधिकारियों ने कहा कि नई शाखा के माध्यम से क्षेत्र के ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
