फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार को कार की टक्कर से 50 वर्षीय ऊषा देवी की मौत हो गई। वह बेटी के घर से पैदल अपने घर लौट रही थीं।

.

मसेनी निवासी ऊषा देवी चांदपुर में अपनी बेटी के घर गई थीं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह घर लौटने के लिए निकलीं। लकूला मार्ग पर एक मैरिज होम के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर से ऊषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रदीप राजपूत ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दी। ऊषा देवी के बेटे सनी ने बताया कि उनकी मां बहन के घर से पैदल लौट रही थीं, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी।



Source link

अभी अभी की खबरें