कर्नलगंज थानाक्षेत्र के ईदगाह कॉलोनी में बीए तृतीय वर्ष के छात्र डेरिक जैकब (18) ने शनिवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले छात्र ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा कि सॉरी मम्मी-पापा, मुझे आपका अच्छा बेटा होना चाहिए था…। परिजन के अनुसार उसके दोस्तों ने बताया कि दो विषयों में बैक लगने के बाद से वह काफी तनाव में था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
ईदगाह कॉलोनी निवासी नोएल जैकब आईआईटी में एसी मेनटीनेंस का कार्य करते हैं। परिवार में पत्नी शालिनी, बेटी एलिश और बेटा डेरिक था। परिजन ने बताया कि डेरिक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा था। शनिवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी।
