दादों के गांव कंचनपुर में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किशोर और मजदूर की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों पिलर के लिए तैयार सरिया का जाल खड़ा कर रहे थे।

कंचनपुर निवासी गौस मोहम्मद के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। बारिश में कच्चा मकान गिरने के बाद मलबा हटाकर नए मकान के पिलर के लिए सरिया का जाल तैयार किया जा रहा था। इसमें गौस मोहम्मद का 14 वर्षीय पुत्र सैजुल और गांव का ही बदन सिंह का 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार मजदूरी कर रहे थे।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि पिलर के लिए जाल खड़ा करते समय सरिया मकान के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। जाल में करंट उतरने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। अचेत होने पर आसपास के लोग उन्हें सांकरा के निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से छर्रा और फिर अलीगढ़ रेफर किया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन से पहले भी हादसे हो चुके हैं। दोनों मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लेंटर डालते समय लोहे का सरिया 11 केवी सांकरा फीडर की लाइन के संपर्क में आया था। करंट लगने से संदीप और फैजुल गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के लिए ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। – संदीप कुमार,अवर अभियंता।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *