झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) के बायोकेमिस्ट्री विभाग में नेपाल के जिला बरा की रहने वाली ज्योति का शुक्रवार को एमएससी में दाखिला हो गया है। पिता के साथ आई ज्योति ने बताया कि उसे पता चला कि झांसी का विश्वविद्यालय नैक ए प्लस-प्लस ही नहीं, बल्कि उसका पठन-पाठन काफी उच्च स्तरीय है। परिसर में पठन-पाठन का अच्छा माहौल हैं और यहां के विद्यार्थियों का अच्छा प्लेसमेंट होता है। इसके चलते उसने यहां प्रवेश लिया है।
