Kanpur News: थाईलैंड की युवती ने पुलिस को व्हाट्सएप काॅल रिकार्डिंग और लेनदेन संंबंधी 90 से अधिक चैट्स सौंपी।

कोर्ट में बयान देने पहुंची थाई युवती
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ac7c9030271068b74014243″,”slug”:”90-chats-and-four-and-a-half-minute-call-recording-will-reveal-secrets-statement-recorded-in-court-2026-10-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”थाई युवती से धोखाधड़ी: 90 चैट और साढ़े चार मिनट की कॉल रिकॉर्डिंग से खुलेंगे राज, कोर्ट में दर्ज कराए बयान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कोर्ट में बयान देने पहुंची थाई युवती
– फोटो : अमर उजाला
थाईलैंड की युवती अपर्सोन ने मोहम्मद इरफान के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस को कई अहम साक्ष्य सौंपे हैं। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्पेशल सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंचीं। अपर्सोन ने पुलिस को अपने और इरफान के बीच रुपयों के लेनदेन से जुड़ी 90 व्हाट्सएप चैट और 4 मिनट 29 सेकेंड की कॉल रिकॉर्डिंग दी है। पुलिस इन साक्ष्यों की जांच कर रही है। वहीं, करीब डेढ़ घंटे तक कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद अपर्सोन महिला पुलिसकर्मियों के साथ अनवरगंज थाने लौट गई।
बता दें कि दो दिन पूर्व शहर आई युवती अपर्सोन ने लाटूशरोड निवासी मोहम्मद इरफान पर आरोप लगाया था कि उसने दो साल पहले उसे धोखा देकर शादी की और बाद में 60 लाख रुपये हड़प लिए। इरफान पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने अपर्सोन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर इरफान को जेल भेज दिया था।