
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ac8073ca34f4b7e2d0d26ce”,”slug”:”police-are-scanning-cctv-footage-in-search-of-the-person-who-started-the-fire-jhansi-news-c-11-jhs1019-893601-2026-10-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: आग लगाने वाले की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। सीपरी बाजार के आजादगंज इलाके में स्थित सब्जी मंडी में बुधवार सुबह पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के आरोपी युवक की तलाश में पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को तलाशने में जुटी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। सीपरी बाजार पुलिस ने दुकान संचालक मीर हसन की तहरीर पर आग लगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है। बुधवार सुबह करीब 4:45 बजे अज्ञात युवक ने दुकानों में पहले पेट्रोल छिड़काकर उसके बाद वहां आग लगाकर भाग निकला। आग की वजह से दुकानों में रखी सब्जियां और अन्य सामान जलकर राख हो गया। यहां 40 से अधिक दुकानें जलकर नष्ट हो गईं। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। ब्यूरो