जैकेट खरीदने के लिए दो मासूम बच्चों को बाइक पर बैठाकर निकले तेजवीर को क्या पता था कि यह सफर परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगा। रास्ते में तेज रफ्तार लीडर वाहन की टक्कर से पिता और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। शुक्रवार को तीनों का अंतिम संस्कार हुआ तो एक साथ उठीं तीन अर्थियों को देखकर पूरा गांव रो पड़ा। पत्नी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कई बार वे बेहोश हो गईं।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कठौली निवासी तेजवीर बृहस्पतिवार को अपनी तीन वर्षीय बेटी गीता और चार वर्षीय बेटे युवराज को बाइक पर बैठाकर जैकेट खरीदने वाहनपुर जा रहे थे। गांव से करीब दो मिनट आगे ही पहुंचे थे कि पीछे से आए लीडर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लीडर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में गीता और युवराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तेजवीर ने मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में लीडर चालक दलवीर निवासी जंगलपुर थाना बागवाला भी जख्मी हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

 





Father and Two Young Children Cremated and Buried Together After Tragic Accident in Etah

मृतकों के फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


तेजवीर की शादी 11 वर्ष पहले अमांपुर निवासी तारा के साथ हुई थी। परिवार में बड़ी बेटी गुंजन (साढ़े आठ वर्ष) और आठ माह की बेटी रूबी भी है। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे तेजवीर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां की गोद से दो मासूम बच्चों के साथ पिता का साया भी उठ गया। परिवार में चचेरी बहन की 27 नवंबर को गोद भराई की रस्म होनी थी। हादसे के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

 


Father and Two Young Children Cremated and Buried Together After Tragic Accident in Etah

अंतिम संस्कार
– फोटो : अमर उजाला


शुक्रवार को अंतिम संस्कार के दौरान दृश्य बेहद हृदयविदारक था। पिता तेजवीर की चिता बीच में लगाई गई, जबकि एक ओर बेटी गीता का अंतिम संस्कार किया गया और दूसरी ओर बेटे युवराज को दफनाया गया। एक ही परिवार से पिता और दो बच्चों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। तीनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। गांव में मातम पसरा रहा और कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। पत्नी तारा और परिवार की महिलाओं की चीख-पुकार से हर किसी का कलेजा कांप उठा।


Father and Two Young Children Cremated and Buried Together After Tragic Accident in Etah

गांव की महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला


गोद भराई की खुशियों से पहले मातम

गोद भराई से एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार की शाम को दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियों को छीन लिया। बाइक से जा रहे युवती के चचेरे भाई और उसके दो मासूम बच्चों की लोडर की टक्कर से मौत हो गई। युवक बच्चों को लेकर गोद भराई कार्यक्रम के लिए जैकेट खरीदने जा रहा था। गांव से कुछ दूर चलने पर ही गंजडुंडवारा रोड पर हादसा हो गया। तीन लोगों की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई।

 


Father and Two Young Children Cremated and Buried Together After Tragic Accident in Etah

विलाप करती महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कठौली निवासी तेजवीर (30) की चचेरी बहन ज्योति पुत्री देशराज की 27 नवंबर को गोद भराई है। बुधवार को तेजवीर अपनी बेटी गीता (3) और बेटे युवराज (4) को बाइक पर बैठाकर जैकेट खरीदने वाहनपुर जा रहे थे। वाहनपुर का बाजार उनके गांव से महज दाे किलोमीटर दूर है। वह बाइक से निकले ही थे के पीछे से आए तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेजवीर हेलमेट नहीं लगाए हुए था।

 




Source link

अभी अभी की खबरें