Road safety speech competition in Bhadoh

यातायात जागरूकता पर प्रतियोगिता में भाषण देता छात्र। स्रोत- महाविद्यालय

भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता पखवाड़ा के तहत भाषण प्रतियोगिता हुई। इसका विषय सड़क सुरक्षा में युवाओं की भूमिका था। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खुशबू पटेल प्रथम, विकास शर्मा द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। प्रतिभागियों ने सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ और उनसे होने वाली सामाजिक व पारिवारिक क्षति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति यातायात नियमों की सीख देकर समाज को जागरूक कर सकती है। जागरूक युवा समाज में ”चेंज मेकर” की भूमिका निभा सकता है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रवींद्र कुमार पांडेय ने सड़क सुरक्षा को नागरिक जीवन की गंभीर आवश्यकता बताया। प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. अंकिता तिवारी ने कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट किया।




Source link