कानपुर3 महीने पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर नगर निगम में टेंडर घोटाले की जांच के बीच प्रवर्तन कार्यों को लेकर भी विवाद सामने आया है। इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने नगर आयुक्त को इस्तीफे की पेशकश करते हुए तीन महीने का नोटिस दिया है।

उन्होंने नगर निगम में प्रभावशाली लोगों और पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े पार्षदों पर काम में लगातार अवरोध करने और नियमों के खिलाफ दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

नगर आयुक्त को दिए नोटिस में ईटीएफ प्रभारी ने कहा है कि लगातार अवरोध और हस्तक्षेप के कारण उनके दल के लिए काम करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने अपनी शिकायत में सात प्रमुख समस्याएं बताते हुए नगर आयुक्त से शासन को इस्तीफा भेजने का आग्रह किया है।

दबाव बनाकर छुड़ा ले गए पॉलीथिन से लदा ई-रिक्शा

रिटायर ले. कर्नल आलोक नारायन ने बताया कि अपने दूसरे कार्यकाल में दिसंबर 2024 में ईटीएफ ने सिंगल यूज पॉलीथिन से लदा एक ई-रिक्शा पकड़ा था। जुर्माना जमा नहीं होने के कारण उसे नगर निगम परिसर में खड़ा कराया गया था। आरोप है कि पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े पार्षदों ने हंगामा करते हुए बिना जुर्माना जमा कराए ई-रिक्शा छोड़ने का दबाव बनाया और उसे जबरन छुड़ाकर ले गए।

ईटीएफ प्रभारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखा गया था, लेकिन तत्कालीन नगर आयुक्त की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उनके दल पर कई गलत आरोप लगाते हुए सदन की बैठक में प्रवर्तन दल को हटाने का प्रस्ताव भी दे दिया।

कानपुर नगर निगम में ईटीएफ के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने नगर आयुक्त को इस्तीफे की पेशकश करते हुए तीन महीने का नोटिस दिया है।

कानपुर नगर निगम में ईटीएफ के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने नगर आयुक्त को इस्तीफे की पेशकश करते हुए तीन महीने का नोटिस दिया है।

बिना जांच टीम लीडर और कमांडर को हटाने का आरोप

ईटीएफ प्रभारी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि पार्षदों के दबाव में प्रवर्तन दल के एक टीम लीडर और एक स्क्वाड कमांडर की बिना जांच के ही सेवा समाप्ति के आदेश दिए गए। उन्होंने सदन की बैठकों में प्रवर्तन दल को हटाने के प्रस्ताव लाने पर भी आपत्ति जताई है।

इसके अलावा एक अनुशासनहीन स्क्वाड कमांडर गोविंद मिश्रा को संरक्षण देने और बिना काम भुगतान किए जाने का आरोप भी लगाया है। शिकायत में ईटीएफ प्रभारी को आवंटित इनोवा वाहन हटाकर बुलेरो वाहन दिए जाने का भी जिक्र किया है।

पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पंडित।

पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पंडित।

नवीन पंडित बोले- ई-रिक्शा चालक की पैरवी करने गया था, माल समेटने नहीं

पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने रिटायर ले. कर्नल आलोक नारायन से जुड़े विवाद पर कहा कि वह दो साल पहले व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के कहने पर ई-रिक्शा चालक की पैरवी करने गए थे। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चालक किराये पर वाहन चलाता था और उसकी कोई गलती नहीं थी। नवीन पंडित ने आरोप लगाया कि मौके पर कर्नल की टीम ने उनके साथ अभद्रता की, जिसके बाद पार्षदों ने विरोध किया था। उन्होंने कहा कि वह ई-रिक्शा चालक की मदद के लिए गए थे। अगर आरोप हैं तो पूरे मामले की जांच कराई जाए।

7,500 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक का निस्तारण कराने को कहा

आलोक नारायन ने इस्तीफे के नोटिस में ईटीएफ के पास करीब 7,500 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक रखे होने की जानकारी दी है। उन्होंने इसका जल्द निस्तारण कराने का आग्रह किया है। साथ ही बताया कि ईटीएफ को केयरटेकर के जरिए 10 माह में 80 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए थे, जिसमें से करीब दो हजार रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने बचे 78 हजार रुपये नगर निगम में जमा कर उसकी कर पावती दिलाने का अनुरोध किया है।

2019 में मिली थी ईटीएफ की जिम्मेदारी

नगर निगम में सिंगल यूज प्लास्टिक को पकड़ने और अन्य अभियानों के लिए ईटीएफ का गठन किया गया था। साल 2019 में रिटायर ले. कर्नल आलोक नारायन को इसका प्रभारी बनाया गया। इस टीम में सेना से रिटायर सैनिकों को रखा गया है।

आलोक नारायन ने बताया कि साल 2023 तक अपने पहले कार्यकाल में ईटीएफ ने जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निभाया और कानपुर की ईटीएफ कई बार पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि उनकी ‘No Compromise attitude’ कार्यशैली को देखते हुए उन्हें 5 साल के लिए दोबारा ईटीएफ प्रभारी नियुक्त किया गया। अगस्त 2024 में शासन ने उन्हें प्रदेश की सभी ईटीएफ का नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया।



Source link