कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर शनिवार को स्व. दिलीप घोष मेमोरियल अंडर-16 सेवन-ए-साइड बालक हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले मैच में कानपुर देहात ने कैंट बोर्ड को 5-3 से तो दूसरे मुकाबले में ग्रीनपार्क की टीम ने कैंट बोर्ड को 3-2 से पराजित किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ कर्नल आरके दीक्षित ने किया।

पहले मुकाबले में कानपुर देहात की ओर से अभिनव कुशवाहा ने पांचवें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद आदित्य कुशवाहा ने दो गोल दागे। कैंट बोर्ड की ओर से हर्ष, अवधेश और करण ने गोल कर वापसी की कोशिश की लेकिन टीम असफल रही और कानपुर देहात ने 5-3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दूसरे मैच में ग्रीनपार्क ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। कैंट बोर्ड के गोलकीपर ने कई शानदार बचाव किए लेकिन ग्रीनपार्क ने 3-2 से जीत हासिल की। इस दौरान हॉकी एसोसिएशन कानपुर देहात के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह तोमर, उपाध्यक्ष प्रदीप दत्त भार्गव, सचिव पॉल, देवेंद्र, डॉ. संजय भारती और अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।



Source link