farrukhabad news

फोटो-23 कमालगंज के भोजपुर में चिल्लाहगाह में रुबाई पढ़ते मौलाना। संवाद

कमालगंज। हजरत शेख मखदूम रहमतुल्लाह अलैह के 702वें उर्स-ए-मुबारक के अवसर पर शनिवार को भोजपुर स्थित चिल्लागाह पर मेला लगा। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर हाजिरी दी। कुरआन ख्वानी के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। दोपहर में नमाज के बाद महफिले मीलादुन्नबी का आयोजन किया गया।


मौलाना कामरान हाशमी ने तिलावते कुरान से महफिल का आगाज किया। इसके बाद बाहर से आए शायरों ने नातिया कलाम पेश कर इंसानियत, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। मौलाना बिलाल आफाकी, हाफिज खुर्शीद आलम रिजवी, कारी एजाज अहमद कादरी समेत कई उलेमाओं ने हजरत शेख मखदूम के जीवन पर रोशनी डाली।

इसके बाद महफिले समा का आयोजन हुआ। दरगाह के सेवक अयूब और शानू खान ने सज्जादानशीन हजरत अजीजुल हक गालिब मियां को गुस्ले मुबारक कराया। रस्मों के बाद पहला कुल शरीफ हुआ। सज्जादानशीन ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की। मेले में लंगर पाने के लिए भी अकीदतमंदों की भीड़ लगी रही।

फोटो-23 कमालगंज के भोजपुर में चिल्लाहगाह में रुबाई पढ़ते मौलाना। संवाद

फोटो-23 कमालगंज के भोजपुर में चिल्लाहगाह में रुबाई पढ़ते मौलाना। संवाद



Source link