'Jan Akrosh Mahila Pad Yatra' Launched Over Failure to Pass 'Nari Shakti Vandan Adhiniyam' CM Yogi Joins In

जन आक्रोश महिला पद यात्रा
– फोटो : CM Yogi YT Channel

विस्तार

लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ मंगलवार को राजधानी लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ निकाली गई। पद यात्रा सीएम आवास से शुरू होकर विधानभवन तक जाएगी। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। 




इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष की वजह से आज महिलाएं सड़कों पर हैं। इनके लिए तो कहावत ही है कि ‘देख सपाई बिटिया घबराई’।  



डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि सपा-कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है। यदि महिलाओं को आरक्षण नहीं तो सपा-कांग्रेस को वोट नहीं। सभी  मातृशक्तियां आने वाले चुनाव में विपक्ष को सबक सिखाएंगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें