रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से युवक के दोनों हाथ काटने और शरीर पर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहा है कि इस घटना में उसे चाहे फांसी हो जाए कोई दुख नहीं है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने भाजयुमो के पूर्व नगर मीडिया प्रभारी शिवप्रताप सिंह, रोहित बेड़िया, छुट्टू बेड़िया समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।