आगरा में दहेज की मांग कर गर्भवती से मारपीट की गई। इलाज के बहाने जबरन गर्भपात कराया। विरोध पर घर से निकाल दिया। उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। शिकायत पर थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें – UP: महिला डॉक्टर को दिल दे बैठा अस्पताल का मैनेजर, फिर चुपके से की ऐसी हरकत; सुनकर रह जाएंगे सन्न
शाहगंज क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनकी और बहन की शादी धौलपुर के भाइयों से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति, सास , ननद, ननदोई और जेठ अतिरिक्त दहेज में एक बाइक और ढाई लाख रुपये की मांग करने लगे। 9 जुलाई 2024 को छोटी बहन के बेटे के जन्मदिन पर उसका पति एक युवती को पत्नी बताकर घर ले आया। विवाद हुआ तो पति ने पेट में लात मार दी।
ये भी पढ़ें – UP: ब्रिटेन की महिला दोस्त ने रोते हुए मांगी मदद, एयरपोर्ट पर फंसने की कहानी; युवक संग हो गया बड़ा कांड
इससे गर्भ में पल रहे दो माह के शिशु को चोट पहुंची और वह बेहोश हो गई। इलाज के बहाने उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भपात करा दिया गया। आरोपियों ने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें – Agra: निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरा राजमिस्त्री, मौत से परिजनों में आक्रोश; जमकर किया हंगामा