{“_id”:”6aeec866e7ccafe8d3014688″,”slug”:”six-accused-arrested-for-attempting-to-obtain-gold-loan-from-bank-by-hallmarking-fake-jewellery-2026-11-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीलीभीत: नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाकर बैंक से गोल्ड लोन लेने की कोशिश, छह आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आभूषणों पर हॉलमार्क लगाकर धोखाधड़ी करने के आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में नकली आभूषणों को असली बताकर एसबीआई से गोल्ड लोन लेने की कोशिश कर रहे गिरोह के छह आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आभूषणों में महज 3.03 प्रतिशत सोना था और उस पर 18 कैरेट का हॉलमार्क लगा हुआ था। पुलिस ने नकली आभूषण और हॉलमार्क बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पांच नवंबर को हरिपुर उर्फ हरियापुर निवासी इकरार और पूरनपुर के साहूकारा निवासी सराफा कारोबारी आदेश वर्मा नकली आभूषण लेकर स्टेशन रोड शाखा पहुंचे थे। जांच में आभूषण नकली मिले। उन पर 18 कैरेट का हॉलमार्क था।
बैंककर्मी महेश चंद्र गंगवार की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी हॉलमार्क से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने इकरार से एक हार और पेंडल व आदेश से चार कंगन बरामद किए। इनमें सोने की मात्रा महज 3.03% मिली। हार का वजन 21.97 ग्राम, पेंडल का 4.67 ग्राम और चार कंगनों का वजन 39.96 ग्राम था।

