फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में दहेज में भैंस और जेवर की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह महिला ने मायके पक्ष को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के चितियापुर गांव निवासी सुरेश की पुत्री सीता की शादी छह साल पहले कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के गौरिया गांव निवासी राहुल के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राहुल, सास सविता देवी और ससुर चंद्र कुमार दहेज में भैंस और जेवर की मांग कर रहे थे।

मांग पूरी न होने पर 21 अक्तूबर को पति ने नशे में उसके साथ गालीगलौज की। इसके बाद तीनों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर उसे कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह महिला ने फोन कर मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कमरे से बाहर निकाला। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें