पीलीभीत में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां में शनिवार को घर में अकेली महिला की भतीजे ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। घटना के समय महिला अपने सात माह की मासूम पुत्री के साथ घर पर अकेली थी। सूचना मिलते ही सीओ अजय यादव कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी शोएब उर्फ मोनिश को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के मुताबिक पूछताछ से सामने आया है कि शोएब महिला को एकतरफा चाहता था और इसी सनक में मंशा पूरी न होने पर उसकी जान ले ली। हालांकि, इस वजह से परिजन इन्कार कर रहे हैं। 





Nephew stabs aunt to death people stunned by scene inside home in Pilibhit

मृतका के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस
– फोटो : संवाद


मोहल्ला अशरफ खां निवासी सलीम अहमद ने बताया कि उसके चचेरे भाई का परिवार एक ही मकान में रहता है। हालांकि, सभी का दरवाजा अलग-अलग है। बीच में दीवार भी खींची हुई है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे उसकी पत्नी निशा परवीन (30) घर पर अपने सात माह के बच्चे के साथ अकेली थी। वह सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान उनका चचेरा भाई का बेटा शोएब उर्फ मोनिश घर में घुस आया और किसी बात को लेकर विवाद करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ चार बार हमले कर दिए। 


Nephew stabs aunt to death people stunned by scene inside home in Pilibhit

मृतका निशा परवीन का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद


पेट, हाथ-पैरों में गंभीर जख्म 

हमले में महिला के पेट, हाथ और पैर के हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। पेट में गहरा घाव होने से महिला का खून अधिक बह गया। घटना की सूचना मिलने पर सलीम मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी भाग चुका था। एंबुलेंस से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ अजय यादव, कोतवाल प्रमेंद्र कुमार पहले जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचे।  


Nephew stabs aunt to death people stunned by scene inside home in Pilibhit

कमरे से आंगन तक खून के निशान
– फोटो : संवाद


घर में फैला खून, आरोपी से बचने को निशा ने काफी देर तक की जद्दोजहद

घर में चारपाई से लेकर आंगन तक खून फैला था। खून की स्थिति देख ऐसा लग रहा था कि निशा ने हमले के बाद खुद को बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन आरोपी उस पर ताबड़तोड़ हमला करता रहा। यही वजह रही है कि पेट में किए गए वार के चलते अधिक खून बह गया और निशा की मौत हो गई। पुलिस ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। निशा की हत्या के पीछे भतीजे की रंजिश के बारे में मृतका के पति के अलावा अन्य कोई भी रिश्तेदार खुलकर नहीं बता रहे हैं। 


Nephew stabs aunt to death people stunned by scene inside home in Pilibhit

मृतका के घर के बाहर जुटे लोग
– फोटो : संवाद


निशा का बरेली में है मायका, सात माह की पुत्री की चिंता

मृतका निशा परवीन का मायका बरेली में है। पिछले वर्ष नवंबर में उसकी शादी हुई थी। उसकी एक सात माह की पुत्री है। निशा की मौत से उसकी पुत्री की परवरिश की चिंताएं गहरा गई हैं। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में मातम पसर गया है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *