
खाट के सहारे नदी पार करती गर्भवती।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a7e068950b6feb1da009146″,”slug”:”agra-viral-video-pregnant-woman-crossed-river-lying-on-cot-in-absence-of-bridge-2026-08-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पुल नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस: चारपाई पर लिटाकर प्रसूता को पार कराई उफनती नदी, बेबसी का वीडियो हुआ वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खाट के सहारे नदी पार करती गर्भवती।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिनाहट में एक तरफ प्रसव पीड़ा से तड़पती प्रसूता, दूसरी तरफ उफान मारती उटंगन नदी का खौफ। पिनाहट के सुखलालपुरा गांव में पुल न होने का दर्द फिर एक मां को झेलना पड़ा। बुधवार रात जब प्रसव पीड़ा बढ़ी तो नदी होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। मजबूरी में परिजन ने खाट को एक बड़ी ट्यूब पर रखा और नदी के बीच होकर प्रसूता को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में किलकारी तो गूंजी लेकिन नवजात को गोद में लिए मां को फिर उसी रास्ते घर लौटना पड़ा। इसका एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार जंगल के बीच बसे सुखलालपुरा गांव की आबादी करीब एक हजार है। गांव से बाहर निकलने के लिए पक्का मार्ग नहीं है। गांव के किनारे बह रही उटंगन नदी पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर ट्यूब के सहारे नदी पार करनी पड़ती है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है।