लखनऊ। निराला नगर स्थित श्री बालकेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में बाबा अमरनाथ का भव्य बर्फीला श्रृंगार किया गया। बर्फ से गुफा का स्वरूप तैयार किया गया, जहां भक्तों ने पहुंचकर बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। इस दौरान परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में जीतू मयूरी ग्रुप की ओर से बाबा की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। कार्यक्रम का संचालन महंत अशोक दास ने किया। इस मौके पर अमरनाथ, सर्वेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, मनोज पुजारी बाबा, रुबी गुप्ता, उपासना सोनकर, तुलसी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
