राजेपुर क्षेत्र के गांव गांधी के निकट इटावा-बरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार रात डंपर की टक्कर से कांवड़िया की मौत हो गई। जबकि उसका भाई घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया। पिटाई के दौरान चालक भीड़ से खिसक गया। इस दौरान हाईवे पर देर रात तक जाम लगा रहा।

जहानगंज क्षेत्र के गांव गढ़ा खेड़ा से करीब 40 लोगों का जत्था डाक कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए निकले। पांचालघाट से गंगा जल लेकर हाईवे पर जा रहे थे। गांव गांधी के निकट पीछे से आए डंपर ने टक्कर मार दी। इससे गांव गढ़ाखेड़ा निवासी राजेश कुमार के पुत्र शिवकुमार राजपूत (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई विनय कुमार घायल हो गया। घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना पर राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, वह नहीं माने। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया।

तभी कांवड़ियों ने चालक की धुनाई कर दी। इस दौरान ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ लग गई। भीड़ में चालक मौका पाकर कहीं खिसक गया। हाईवे पर वाहनों की दोनों ओर कतारें लगी रहीं। जाम की जानकारी मिलते ही सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। कांवड़ियों से बात कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान हाईवे पर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। परिजन के अनुसार शिवकुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जाम खुलवाने का देर रात तक प्रयास चलता रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें