Birth anniversary celebrated at AKTU, the Directorate of Basic Education, and the Skill Mission Directorate.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारतरत्न लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती शुक्रवार को एकेटीयू में म



लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारतरत्न लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती शुक्रवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), बेसिक शिक्षा व कौशल मिशन निदेशालय में मनाई गई। एकेटीयू में कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण कर पुष्प अर्पित किए। गांधी जी के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय में महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुख्यालय में अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *