सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर के जरई कला के पास रविवार सुबह सैनिक का शव लेकर लखनऊ से गाजीपुर जा रही एम्बुलेंस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एम्बुलेंस पर सवार देवरिया के गइला, दुधिला निवासी साजन सिंह (35), गौरव सिंह (28), राम समुझ सिंह (40) व चालक जसपाल (30) की मौत हो गई।
चालक का शव एम्बुलेंस में फंस गया। यूपीडा कर्मियों के मुताबिक दो शव पिठला अस्पताल भेजे गए हैं। चालक का शव निकालने का प्रयास जारी है। दुर्घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई।
हलियापुर थाने के उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रुद्रपुर के गइला, दुधिला निवासी सत्यवान सिंह सूबेदार थे। उनकी मौत हो गई थी। उनका शव चंडीगढ़ से घर ले जाया जा रहा था। रास्ते मे दुर्घटना हो गई। विधिक कार्रवाई की जा रही है।