फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर के मोढ़ा इलाके से पिछले छह महीने से लापता एक युवती को ढूंढने में रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम से युवती को सकुशल बरामद किया। युवती वहां अपने प्रेमी के साथ शादी रचाकर दांपत्य जीवन बिता रही थी। इस गुमशुदगी को सुलझाने के लिए पुलिस टीम ने छह महीनों में करीब 3 हजार किलोमीटर की खाक छान चुकी थी।


ये भी पढ़ें –  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अब AI की नजर: रॉन्ग साइड चलाते ही कंट्रोल रूम को मिलेगा अलर्ट, हादसों पर लगेगी लगाम

दरअसल, 21 जनवरी को युवती के लापता होने पर परिजन ने रसूलपुर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तत्कालीन एसएसपी सौरभ दीक्षित ने इसकी जिम्मेदारी एसआई अलका रानी को सौंपी। पुलिस लगातार बंद आ रहे मोबाइल नंबरों के बीच सर्विलांस कर्मी गोपाल की मदद से एक सुराग तक पहुंची। पता चला कि युवक का मामा युवती को ग्वालियर छोड़ आया था, जहां से प्रेमी उसे अपने साथ ले गया। दोनों ने 22 जनवरी को उज्जैन के एक मंदिर में शादी की और अपने मोबाइल बंद कर बागेश्वर धाम आ गए।

ये भी पढ़ें –  बारिश में बिलों से बाहर निकले सांप: कदम-कदम पर खतरा, सर्पदंश से युवती की मौत; ये इंजेक्शन बचाएगा जान

यहां युवक एक होटल में काम करने लगा। इस बीच, युवक ने छह महीने पहले खरीदी एक नई सिम से अपने एक परिचित को फोन लगा दिया। पुलिस ने उस परिचित को पहले से ही रडार पर ले रखा था, जिसने सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। लोकेशन ट्रेस होते ही एसआई अलका रानी की टीम ने 2 जुलाई को बागेश्वर धाम के होटल में दबिश देकर युवक को पकड़ा और युवती को बरामद कर लिया। कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष हुए बयानों में बालिग युवती ने मर्जी से शादी करने और पति के साथ ही रहने की जिद की, जिसके बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के ही सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें –   UP: रिटेल चेन स्टोर में बिक रहा था घटिया साबूदाना, जांच में खुलासा; कोर्ट ने लगाया 1.15 लाख का जुर्माना

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें