प्रतापगढ़ में विद्युत विभाग के जेई ने मंगलवार को फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। दोपहर से कर्मचारियों का फोन न उठाने पर विभाग के लोग उनके कमरे पर पहुंचे। वहां उनका फंदे से लटका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।

.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के समय पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे। रक्षाबंधन से घर पर अकेले थे। दो महीने पहले ही जेई का चार्ज संभाला था। यह घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर उदयपुर थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से शव को फंदे से उतारा।

पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से शव को फंदे से उतारा।

जानिए पूरा मामला…

दो महीने पहले विवेक यादव (38) पुत्र राजन प्रसाद यादव उदयपुर पावर हाउस पर एसएसओ के पद पर तैनात हुए थे। दो महीने पहले ही उन्होनें जेई का चार्ज संभाला था। कुछ ही दूरी पर अपनी पत्नी सुमन यादव (35), एक बेटे और दो बेटियों के साथ मंगापुर बाजार में किराए के मकान में रहते थे।

बेटा नैतिक (15) वाराणसी में रहकर पढ़ाई करता है। वहीं दोनों बेटिया निहारिका (12) और नव्या (8) सांगीपुर के सिद्ध आश्रम पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। रक्षाबंधन त्योहार पर विवेक की पत्नी अपने तीनों बच्चों के साथ घर चली गई थी। इसके बाद वे कमरे पर अकेले रह रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पूरे घर से साक्ष्यों को जुटाकर मामले की जांच में जुट गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पूरे घर से साक्ष्यों को जुटाकर मामले की जांच में जुट गई है।

फंदे से लटका मिला शव

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे, जब कर्मचारियों ने उन्हें कई बार फोन किया और उनका फोन रिसीव नहीं हुआ, तो वे उनके कमरे पर पहुंचे। वहां अवर अभियंता को फंदे पर लटका देखकर कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से शव को नीचे उतरवाया।

पुलिस ने पंचनामा भरकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं कमरे से साक्ष्यों को जुटाकर फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी गई। पुलिस ने पावरहाउस के अन्य कर्माचारियों से बातचीत करके सुसाइड के कारणों को जानने में जुटी है।

फोन पर किसी से हुआ था झगड़ा

विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि कभी-कभी परिवार को लेकर फोन पर किसी से अनबन होती रहती थी। पड़ोसियों ने बताया कि रात में करीब 10 बजे फोन पर किसी से झगड़ा कर रहे थे। उसके बाद घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्र के कुछ लोगों ने बताया कि रात साढ़े 10 बजे से उनका नहीं लग रहा था।

छोटे भाई विनय ने बताया कि परिवार में किसी तरह की अनबन नहीं थी। भैया और भाभी साथ ही रहते थे। विवेक की 7 साल पहले 2019 में बिजली विभाग में एसएसओ के पद पर नौकरी लगी थी। पिछले 7 सालों से उदयपुर पावरहाउस पर ही तैनात थे। पुलिस विभाग संबंधी कार्यों के बारे में सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष दीप नारायण ने बताया कि मृतक के परिजन अभी रास्ते में हैं और उनके पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link