गंजमुरादाबाद। सोने का लॉकेट और गेहूं का बीज खरीदने ऑटो रिक्शा से बांगरमऊ जा रहे एक किसान की जेब काटकर जेबकतरों ने 70 हजार रुपये पार कर दिए। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लहरापुर गांव के मजरा चिंगरपुरवा निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार करीब दो बजे पत्नी प्रेमा देवी के साथ 70 हजार रुपये लेकर सोने का लॉकेट और गेहूं का बीज खरीदने के लिए ऑटो से बांगरमऊ जा रहा था। रास्ते में गंजमुरादाबाद चौराहे से एक युवक ऑटो में बैठ गया और रास्ते में जेब काटकर सारे पैसे निकाल लिए। जब सुरेश लखनऊ मोड़ के पास ऑटो रिक्शा से उतरा, तब उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर जेबकतरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ऋषि कपूर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)




Source link