Issue of reservation scam in the 68,500-teacher recruitment reaches the wedding pavilion

दूल्हा-दुल्हन ने भी उठाई आवाज, शादी समारोह में हुआ आरक्षण घोटाले का विरोध।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

68500 शिक्षक भर्ती में कथित आरक्षण घोटाले का मुद्दा अब शादी समारोह में भी गूंजने लगा है। कुंडा क्षेत्र के गयासपुर निवासी भर्ती अभ्यर्थी और आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल अखिल कुमार की शादी में भी अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन की आवाज बुलंद की। 20 नवंबर की रात हीरागंज स्थित एक अतिथि गृह में बरात पहुंचने के दौरान शिक्षक भर्ती के कई अभ्यर्थी प्रदर्शन करते नजर आए।


 

अखिल कुमार की शादी क्षेत्र के नरई निवासी अर्चना के साथ हुई। समारोह में पहुंचे अभ्यर्थियों ने सिर पर आरक्षण घोटाले की जांच की मांग लिखी पट्टी बांध रखी थी। उन्होंने दूल्हा अखिल कुमार और दुल्हन अर्चना के साथ मिलकर भर्ती में कथित आरक्षण घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

शादी समारोह में एक ओर विवाह की खुशियां मनाई जा रही थीं तो दूसरी ओर शिक्षक भर्ती में न्याय की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन भी चर्चा का विषय बना रहा। इस तरह निजी खुशी के मौके पर भी भर्ती का मुद्दा और आंदोलन की मांग प्रमुखता से सामने आई।



Source link

अभी अभी की खबरें