Body of a young man who had gone to attend his cousin's wedding found hanging from a tree

मृतक अमित कुमार (फाइल फोटो)।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक रविवार रात करीब एक बजे अमित कुमार (18) का शव घर के सामने पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की सूचना सोमवार सुबह करीब छह बजे दी गई। पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने से पहले ही शव को फंदे से उतारा जा चुका था।


मृतक के भाई अंशु कुमार के मुताबिक पूरा परिवार घर के नजदीक मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने गया था। परिवार के ज्यादातर सदस्य रात करीब 10 बजे घर लौट आए थे, लेकिन अमित दोस्तों से बातचीत करने के बहाने शादी समारोह में ही रुक गया था। इसके बाद रात करीब एक बजे उसका शव घर के सामने पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

परिजनों के मुताबिक अमित करीब दो महीने पहले नासिक की एक ऑटो पार्ट्स कंपनी में नौकरी करने गया था। दीपावली के बाद 15 नवंबर को वह घर लौटा था। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।



Source link