रैन बसेरे की बदहाली के संबंध में संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से खबर प्रकाशित करने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। खबर प्रकाशित होने के दूसरे ही दिन रैन बसेरे में मरम्मत और सुधार का काम शुरू करा दिया गया। दीवारों में सीलन की समस्या दूर करने के लिए पीवीसी पैनल लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कमरों की पुताई का काम भी शुरू करा दिया गया है।

शनिवार को रैन बसेरे का जायजा लेने के दौरान कई खामियां सामने आई थीं। कमरों की दीवारों में सीलन, आंगन में टूटा फर्श और बाथरूम में क्षतिग्रस्त टाइल्स के कारण यहां ठहरने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके अलावा रखरखाव की स्थिति भी ठीक नहीं थी। इन समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।

20 बेड वाले कमरों में भी होगा सुधार

नगर पालिका की ओर से सीलन वाली दीवारों पर पीवीसी पैनल लगवाए जा रहे हैं। नीचे के दो कमरों में 20 बेड की व्यवस्था है। इन कमरों की दीवारों के साथ बाथरूम में भी सीलन की समस्या दूर करने के लिए पैनल लगाए जाएंगे। कमरों की पुताई के लिए कारीगर लगाए गए हैं। इसके अलावा रैन बसेरे में ठहरने वालों की सुविधा के लिए 75 नई बेडशीट और 50 नए तकिए भी मंगाए गए हैं।

:: वर्जन ::

रैन बसेरे में सुधार का काम शुरू करा दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर यहां की सभी समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा, ताकि ठहरने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

— बीरेंद्र कुमार सरोज उर्फ फौजी,नगर पालिका अध्यक्ष

रविवार के अंक में अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर। संवाद

रविवार के अंक में अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर। संवाद

रविवार के अंक में अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर। संवाद

रविवार के अंक में अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर। संवाद



Source link