गोरखपुर। भारत और नेपाल के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए जनकपुरधाम (नेपाल) और अयोध्याधाम के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी मिल गई है। 15595, 15596 जनकपुरधाम-अयोध्या धाम-जनकपुरधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ 23 नवंबर को विशेष ट्रेन चलाकर किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर होकर गुजरेगी।

04295 उद्घाटन विशेष ट्रेन 23 नवंबर को अयोध्या धाम से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। बस्ती से 3:05 बजे और गोरखपुर से शाम 5:40 बजे छूटकर रात 9:30 बजे नरकटियागंज, 11:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। अगले दिन सीतामढ़ी, शिशो, मधुबनी और जयनगर होते हुए सुबह 10 बजे जनकपुरधाम पहुंचेगी।

वापसी में 04296 उद्घाटन विशेष ट्रेन 24 नवंबर को जनकपुरधाम से दोपहर एक बजे रवाना होगी। जयनगर, मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल और नरकटियागंज होते हुए अगले दिन सुबह 4:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से 5:00 बजे बस्ती और 5:55 बजे मनकापुर होते हुए सुबह 8:10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के तीन, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो और जनरेटर सह लगेज यान व एलएसएलआरडी का एक-एक कोच समेत कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।



Source link

अभी अभी की खबरें