महराजगंज। नगर पालिका परिषद के आंबेडकर नगर वार्ड में सड़क व नाली निर्माण की राह आसान होने जा रही है। वार्ड में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत करीब 11 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा।

इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ जलनिकासी की समस्या से भी निजात मिलेगी। योजना के तहत वार्ड में 98 मीटर लंबी सीसी सड़क बनाई जाएगी। सड़क के साथ नाली निर्माण भी प्रस्तावित है। लंबे समय से मोहल्लों में बेहतर सड़क और जलनिकासी व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही थी। सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। वहीं, नाली बनने से बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। विकास से जुड़ी इस परियोजना को मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत पूरा कराया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए करीब 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। फिलहाल परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत आंबेडकर नगर वार्ड में करीब 11 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाएगी।



Source link