Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के विशेष अभियान दिवस पर रविवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया। विधानसभा देवरिया सदर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 246 से 252 तक, विधानसभा रामपुर कारखाना के प्राथमिक विद्यालय सिरसिया स्थित बूथ संख्या 77, 78, 79 एवं 80 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा, पथरदेवा स्थित बूथ संख्या 136, 137 एवं 138 का निरीक्षण किया।डीएम ने बूथ लेवल अधिकारियों से पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली तथा फॉर्म-6, 7 एवं 8, बीएलओ ऐप, ईपीआईसी एवं जेंडर रेशियो सहित मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का सत्यापन किया।

ये भी पढ़ें:

Hathras News: पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में कराए जाये दर्ज:डीएम

उन्होंने छूटे पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं का आवेदन प्राथमिकता के आधार लेने, नाम, पता, आयु, लिंग एवं फोटो में संशोधन तथा स्थान परिवर्तन से संबंधित आवेदनों को भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त कर उनका निस्तारण करने को कहा। ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। डीएम ने जिले वासियों से अपील की कि ऐसे सभी युवा, जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। इसके लिए प्रारूप-6 भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं।

ये भी पढ़ें:

Shamli News: डीएम ने थानाभवन और कैराना क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

ये भी पढ़ें:

Hathras News: नए एवं युवा मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर



Source link