कसया। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मार्कंडेय चतुर्वेदी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अभियान के दौरान बच्चों को बूथ पर ले जाकर खुराक जरूर पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे। इस दौरान डॉ. युसूफ अली, एआरओ रत्नेश यादव, फार्मासिस्ट बशीर अहमद और एएनएम निधि सिंह मौजूद रहीं। संवाद
