मौसी के घर शादी में जाने की तैयारी में था अरविन्द
मृतक की पहचान अल्लापुर के पूरा दलेल निवासी अरविंद पासी (32) पुत्र किशुन लाल के रूप में हुई है। वह यूको बैंक के पास स्थित शेरू नाई की दुकान पर सेविंग कराने गया था। परिजनों के मुताबिक, अरविंद की मौसी के घर शादी थी और वह वहीं जाने की तैयारी में था।
दुकान पर बैठने के दौरान तीन लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उनमें से एक ने नाई के सिर पर तमंचा तान दिया, जबकि बाकी दो ने अरविंद पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
परिजनों के अनुसार, अरविंद को चार गोलियां लगीं। एक गोली उसके सिर में, दूसरी पीठ में और दो अन्य पेट के पास लगीं। वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। परिवार का यह भी दावा है कि सैलून के बाहर हमलावरों के कुछ अन्य साथी मौजूद थे।
