
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”6a0172da3ee2806c3e09e67e”,”slug”:”more-than-half-of-candidates-skip-up-lecturer-recruitment-exam-2026-05-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2026: विज्ञान और अंग्रेजी ने उलझाए अभ्यर्थी, आधे से ज्यादा रहे गायब; खाली पड़े सेंटर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में इस बार अभ्यर्थियों की उपस्थिति काफी कम देखने को मिली। शनिवार और रविवार को हुई परीक्षा में आधे से अधिक पंजीकृत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
रविवार को 27 केंद्रों में परीक्षा हुई। प्रथम पाली के लिए 14 और द्वितीय पाली के लिए 13 केंद्र निर्धारित किए गए थे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 11089 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में कुल 5907 में से 1850 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 4057 ने छोड़ दी। वहीं, द्वितीय पाली में 5182 में से 1702 उपस्थित रहे। 3480 ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सख्त व्यवस्थाएं की गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।