अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Sat, 28 Feb 2026 11:58 AM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी को पति के साथ मिलकर ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। उसने  पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। पूर्व प्रेमी के गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


Live-in Dispute Turns Violent: Man Set Ablaze Over Fear of Viral Photos in Agra

अस्पताल में भर्ती
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के दौरेठा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात करीब 9:00 बजे सवारी छोड़कर लौट रहे ऑटो चालक चांद उर्फ सद्दाम (35) को उसकी पूर्व लिव-इन पार्टनर ने पति और अन्य के साथ मिलकर रोक लिया। पुराने फोटो-वीडियो पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने चालक को ऑटो से बाहर खींचकर पेट्रोल डालकर जला दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आग बुझाई और पुलिस की मदद से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने पीड़ित की बहन की तहरीर पर पांच नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Trending Videos

शाहगंज के पृथ्वीनाथ फाटक स्थित राम स्वरूप कॉलोनी के रहने वाले चांद उर्फ सद्दाम ऑटो चलाते हैं। उनकी बहन निशा ने बताया कि आजमपाड़ा निवासी शबनम के पति की दो साल पहले संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकने से माैत हो गई थी। इसके बाद शबनम अपने दो बच्चों के साथ उनके भाई चांद के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। भाई ही उसका और बच्चों का पूरा खर्च उठाते थे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें