{“_id”:”6ae5873de3b7aed27308460c”,”slug”:”body-of-police-constable-found-hanging-in-a-government-residence-in-agra-2026-10-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फंदे पर लटका मिला महिला सिपाही का शव: अवसाद में खुदकुशी की आशंका, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

महिला सिपाही का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में महिला सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। प्रथम दृश्टया अवसाद में महिला सिपाही के खुदकुशी करने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उन्नाव की रहने आरती वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुईं थीं। महिला सिपाही वर्तमान में पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहती थीं। डीसीपी सिटी कार्यालय में तैनात थीं। पिछले एक महीने से अवकाश पर थीं।
शनिवार को उनका शव आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने सिपाही के परिजनों को सूचना दी है। फील्ड यूनिट के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया गया कि महिला सिपाही के मोबाइल में सुसाइड नोट मिला है। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि महिला के सिपाही के परिजन को सूचना दे दी है। मामले आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

