फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष गांव के 35 साल के सोनू गौतम की शनिवार को प्रयागराज के छेवकी रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। सोनू की शादी इसी साल मई में हुई थी। इस खबर से परिवार में मातम छा गया।

.

सोनू दुबई से लौटने के बाद पासपोर्ट में बदलाव कराने वाराणसी गए थे। वहां से लौटते समय प्रयागराज के छेवकी स्टेशन पर उनकी मौत हुई। परिवार का कहना है कि वह ट्रेन से उतरते समय गिर गए थे, लेकिन घटना की सही वजह अभी साफ नहीं है।

रेलवे पुलिस को सोनू के पास से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई। जीआरपी ने फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाने को जानकारी दी। पुलिस से खबर मिलने पर परिवार वालों ने फोटो देखकर सोनू को पहचाना। सूचना मिलते ही परिवार प्रयागराज के लिए रवाना हो गया।



Source link

अभी अभी की खबरें